मुख्यमंत्री योगी “मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।’ मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए।

 जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थनापत्र लिए। उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए। 

 अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की। गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने भ्रमण करते हुए कुछ गोवंश को उनके नामों से पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने मंदिर की गोशाला की अन्य गायों और नंदी को भी अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

18th BRICS Summit : परमाणु बम भी बेअसर, पुतिन-जिनपिंग की कार में क्या खास, इन्हें क्यों कहते हैं चलता-फिरता किला?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा व्यवस्था पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दोनों ही देशों के वैश्विक नेता अपनी-अपनी विशेष आर्मर्ड प्रेसिडेंशियल कारों के साथ भारत पहुंच चुके हैं, जिन्हें सुरक्षा के मानकों पर पहियों पर चलता-फिरता किला कहा जा …

0 comments

 चीन के होते ब्रिक्स में पाकिस्तान का आवेदन क्यों मंजूर नहीं; कैसे मिलती है जगह, भारत की ताकत क्या?

भारत की मेजबानी में 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दिल्ली में चल रहा है। रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ईरान समेत समूह में शामिल सभी अहम देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। ब्रिक्स को हमेशा से विकासशील देशों का गठबंधन माना जाता रहा है। यही वजह है कि ब्रिक्स की मूल …

0 comments

‘हम एक-दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं’, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले चिनफिंग.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे की खूबियों से सीखकर साझा विकास की ओर बढ़ …

0 comments

योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में निगरानी और चाइल्ड ट्रैकिंग को दी रफ्तार “6.55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी सूचनाओं की निगरानी, विद्यालयी प्रबंधन और शैक्षिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए एमआईएस (यू-डायस प्लस) और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के प्रभावी संचालन …

0 comments

CM योगी “हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर बच्चे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ जरूर पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए। यह कहना अन्याय होगा कि युवा किताब नहीं पढ़ता, जरूरत किताबों को उन तक पहुंचाने की थी। ज्ञान को संकुचित दायरे में सीमित करने के दुष्परिणाम समाज और राष्ट्र, दोनों …

0 comments

CM योगी “प्रधानमंत्री मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न कोई वंश परंपरा थी और न ही उन्हें कोई विरासत वंशानुगत रूप से मिली थी। उनके पास तप, साधना, संघर्ष और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी। आज उनकी साधना और तप का लाभ पूरे देश को …

0 comments

CM योगी के मार्गदर्शन में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को मिलेगा नया बाजार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देश पर स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को नया बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा, वाराणसी और लखनऊ में आधुनिक पीएम यूनिटी मॉल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इन मॉल का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित और …

0 comments

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

विजय कुमार निगम लखनऊ:- लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 के पांचवें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से आयोजित यह महोत्सव 12 से 20 सितंबर तक चलेगा। नौ दिवसीय महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी के साथ साहित्यिक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, …

0 comments

ब्रिक्स का दिल्ली डिक्लेरेशन जारी, पहलगाम हमले की हुई निंदा

ई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है। पीएम मोदी ने BRICS के सदस्य देशों के सामने घोषणा का मसौदा रखा और पूछा कि क्या किसी देश को इस पर कोई आपत्ति है, किसी भी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं जताई, जिसके …

0 comments

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच ब्रिक्स बाजार पहुंचीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा, भारतीय हस्तशिल्प की तारीफ की

नयी दिल्ली ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी जहरा और उनके पति हसन मजीदी ने शनिवार को नयी दिल्ली में ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों की कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती शानदार प्रदर्शनी देखी। जहरा पेजेश्कियन और हसन मजीदी के साथ महिला एवं बाल विकास …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button