
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, परिवहन और आधारभूत ढांचे से जुड़े 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के फैसलों में मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए नए हॉस्टल, नए एक्सप्रेसवे, 220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी शामिल है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया गया।

विधानसभा का सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रदेश के प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान की स्नातक (ग्रेजुएशन) की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
इस योजना का लाभ राजकीय विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, उनसे संबद्ध कॉलेजों, सहायता प्राप्त (एडेड) और वित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा। योजना का लाभ उन परिवारों की बेटियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है। सरकार स्कूटी का पंजीकरण, बीमा, हेलमेट और अन्य जरूरी एक्सेसरीज का खर्च भी उठाएगी। इतना ही नहीं, स्कूटी सौंपते समय 5 लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष करीब 50 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित करना है। विशेष प्रावधान के तहत दिव्यांग छात्राओं, निराश्रित परिवारों और शहीद परिवारों की बेटियों के लिए मेरिट और आय सीमा की शर्त लागू नहीं होगी।
स्कूटी की खरीद सरकारी ळमड पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। महिला सुरक्षा और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने वाराणसी के बसंत महिला महाविद्यालय में 112 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी है।
इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरों वाले आधुनिक हॉस्टल के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पढ़ाई और रोजगार के लिए बाहर रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई अहम एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी मिली है, जो गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली जिलों को जोड़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।
साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली परियोजना को भी मंजूरी दी गई।
इन परियोजनाओं का निर्माण ईपीसी मॉडल पर कराया जाएगा। कैबिनेट ने प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए 220 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें 42 और 50 सीटों वाली बसें शामिल होंगी। इस परियोजना के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और वेतन भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित… प्रधानमंत्री मोदी बोले, योगी जी को कहिए धन्यवाद
देश के प्रधानमंत्री सामने थे और हिचक मन से कोसों दूर। बेटियों ने प्रधानमंत्री से संवाद किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए बेटियों का उत्साहवर्धन किया। कहा, आप प्रशिक्षण लेने के बाद नौकरी देने वालीं मातृ शक्ति बनें। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना तभी साकार होगी। प्रधानमंत्री रविवार को मिर्जामुराद में अरविंद …
लखनऊ आ रही ट्रेनों की लेट लतीफी जारी, 24 घंटे की देरी से आयी एलटीटी-लखनऊ एसी एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग और अन्य सेक्शनों पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते हुए ब्लाक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा। रविवार को आने वाली एलटीटी-लखनऊ एसी एक्सप्रेस 24 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इस कारण लखनऊ से भी यह ट्रेन 23:30 घंटे की देरी से सोमवार को रवाना …
यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उत्तर प्रदेश विधान …
यूपी में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में CEO सख्त, 10 अप्रैल के बाद फीड हुए फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच के दिए आदेश
मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो अब केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, मंडलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) भी जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाया है। आजमगढ़ समेत सभी जिलों में मतदाता …
‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, 1 नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन रैली को BJP ने बताया भारत विरोधी
दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन की रैली से पहले चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच, सोमवार को बीजेपी ने एक स्लोगन जारी किया है। एक्स पर बीजेपी ने अपने संदेश में लिखा, ‘सभी भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।’ यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस …
भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई …
‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को बिठूर आश्रम में पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही सपा और कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को तुष्टीकरण, परिवारवाद, अपराधियों के संरक्षण और महापुरुषों के अपमान के मुद्दे पर घेरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव …
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी यूपी सरकार: सीएम योगी
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखकर महर्षि वाल्मीकि को न केवल भारतीय संस्कृति, बल्कि संपूर्ण मानवता का महान मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का अमर …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन : जमीन कब्जे के किसी भी मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जमीनों पर किसी भी प्रकार के कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और उन्होंने अधिकारियों को किसी भी मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सुबह अपने …
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों की दुर्घटना के कारणों की होगी जांच, SIT का गठन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी सोमवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। चार कारें और एक एंबुलेंस टकराईं। इस दुर्घटना का संज्ञान लेकर …




