26 नवंबर 2020 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी : मिठू

गया: देश के सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर 2020 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवम् भारत बंद का कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठ समर्थन करेंगे ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी के सी बेनुगोपाल जी के द्वारा इस संबंध में जारी पत्र के बाद प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर सभी कांग्रेस जन इसकी सफलता हेतु तैयारी में लग गए है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि गया जिला में 26 नवंबर 2020 की हड़ताल पूरी तरह सफल होगी। प्रो मिठू ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को किसान, मजदूर, कर्मचारियों, एवम् आमजन का भरपूर समर्थन प्राप्त है।

देश में बढ़ती हुई मंहगाई, निजीकरण, कर्मचारियों को काम से हटाने, किसान विरोधी कानून लागू करने, जमाखोरों को बढ़ावा देने, पूंजीपतियों के हाथो में देश के सभी संस्थानों को कौड़ी के भाव बेचने,आदि से राष्ट्र के किसान मजदूर एवम् आमजन जनविरोधी मोदी सरकार से त्रस्त है। प्रो मिठू ने किसान, मजदूर एवम् आमजन से आग्रह किया है कि 26 नवंबर 2020 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को भरपूर समर्थन दें।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button