
वाराणसी, (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी के रूद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में नवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि आंगबनाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को भी दो-दो यूनिफार्म दिया जाएगा। 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल थे और शराब माफिया पोषाहार का वितरण करते थे। गलती ऊपर के लोग करते थे और ठीकरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर फोड़ते थे। हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ ईमानदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया। बच्चों तक पोषाहार पहुंचा। अब प्रदेश केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को दो-दो यूनिफार्म भी देने जा रहे हैं। वर्ष 2017 से जर्जर 70 हजार केंद्रों का सुंदरीकरण कराया गया।

हर केंद्र पर सरकार ने 30 लाख रुपये खर्च किए। सीएम ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2001 में जिस विजन से कार्य शुरू किया था उस विजन को उत्तर प्रदेश में लागू करते हुए सरकार कार्य कर रही है। आज गुजरात, ओडिसा, तमिलनाडु के केंद्र जिस तरह से माडल बने हैं वैसे ही यूपी के कई केंद्र भी हैं। गोरखपुर के खजनी क्षेत्र का बसियाखोर का केंद्र भी माडल है। आज प्रदेश में टीएचआर टेक होम राशन के जरिए पोषित अनाज देकर बच्चों को कुपोषित से सुपोषित बना रही है। प्रदेश में टीएचआर टेक होम राशन के जरिए नई व्यवस्था लागू की जा चुकी है। प्रदेश में 200 प्लांट बनाए गए हैं। इसे महिला समूह संपादित कर रही हैं। यहां से भोजन की क्वालिटी बेहतर कर बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। इस क्वालिटी को भी केंद्र की संस्था चेक करती है। कई लेयर में हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ बच्चों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध भोजन और बेहतर माहौल देकर कुपोषण से बचा रही है। कानपुर के एक आंगनबाड़ी केंद्र का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्रों पर बच्चों को खेल-खेल में अंकों व अंगों की पहचान भी कराई जा रही है। यह बेहतर प्रयोग है। सीएम ने कहा कि आजादी के सौ साल बाद हम कैसा भारत चाहते हैं। हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत चाहिए। पहले की सरकारें दिल्ली को चमकाकर खुश हो जाती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गांव और गलियों का विकास किया। वह जानते थे कि जब तक देश की नींव मजबूत नहीं होगी तब तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा नहीं होगा। इसके लिए कोख में आने के बाद से लेकर बच्चे का ध्यान रखना जरूरी है। मातृवंदना योजना के जरिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी बेटी होने पर 6000 की राशि दी जाने लगी। इससे मां ने खुद को स्वस्थ रखा और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यही बच्चा, अच्छी पढ़ाई, अच्छा संस्कार लेकर एक अच्छा युवा बनेगा जो विकसित राष्ट्र में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र की रेसिपी के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन भी तय कर दी है। बच्चों को गर्म भोजन के साथ पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। पोषाहार ले जाने वाले वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग है। क्यूआर कोड सभी पैकेट पर है। टीएचआर को स्वाद से जोड़ा गया है। यानी विविधता के साथ बच्चों को भोजन मिले जो वह चाव से खाएं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 1.90 लाख केंद्र स्वीकृत हैं। इसके जरिए 1.56 करोड़ लाभार्थियों को पोषण योजना कालाभ पहुंचा रहे हैं।35.46 लाख बच्चों तक गर्म भोजन और 46 लाख बच्चों की सतत निगरानी करते हुए नियमित अंतराल पर उनका वजन और लंबाई नापा जा रहा है। कहा कि देश की ताकत युवा है और भविष्य भी युवा ही तय करते हैं। लखनऊ के एक इंटर कालेज का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां प्रदेश के एक मुख्य सचिव ने इंटर तक की पढ़ाई की थी। जब उस स्कूल में मैं गया तो भवन पर पीपल का पेड़ लगा था। बहुत दुख हुआ। फिर आपरेशन कायाकल्प, आपरेशन अलंकार के जरिए स्कूलों को बेहतर किया। अब निर्देश दिया है कि प्रदेश में 40 साल से ज्यादा पुराने सभी सरकारी, वित्तत्पोषित कालेजों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत की जाए। ऐसे 2100 स्कूलों का कायाकल्प होगा। प्राइमरी से लेकर माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को अटल टिकरिंग लैब के जरिए स्पेश से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। कई जगहों पर रोबोटिक्स प्रयोगशाला संचालित है। प्राइमरी स्कूल में भी स्मार्ट क्लासेज चल रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट की पढ़ाई करा रहे हैं ताकि छात्र रोजगार से जुड़े। सीएम ने कहा कि मानदेय को लेकर 2017 के पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करते थे तो एक आंदोलन में शामिल हुआ। उनका दर्द मैं समझता हूं। इसीलिए हमारी सरकार ने मानदेय 3000 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया। पांच लाख रुपये का बीमा किया। सहायिका का मानदेय 1500 से बढ़ाकर छह हजार किया। स्मार्ट फोन दिया जा रहा है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर बच्चों को सुपोषित बनाएं। सीएम ने कहा कि अब जो भी नए आंगनबाड़ी केंद्र बन रहे हैं वहां पोषण वाटिका बनाई जा रही है। इसके साथ ही केंद्रों को एलईडी दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास बन रहे हैं। भोजन के साथ प्री प्रामरी की पढ़ाई भी करा रहे हैं। क्योंकि, सुपोषित बचपन से ही समर्थ भारत की नींव रखी जा सकती है।
‘भारत के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे’: दिसानायके की दो टूक, श्रीलंका ने चीन को दिखाया आईना?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार …
कौन है अमेरिकी मैथ्यू वान डाइक, जिस पर UAPA केस हटने से भारत में मचा सियासी घमासान, मामला क्या?
इस साल मार्च में कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वान डाइक को लेकर भारत में छह महीने बाद राजनीति गरमा गई है। दरअसल, वान डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को 13 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद इनके खिलाफ देश की आतंक-रोधी एजेंसी- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही …
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कौन?: एनआईए की चार्जशीट में कई खुलासे, बताया कार में बैठकर कैसे किया धमाका.
दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा दावा किया है। एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड उमर उन नबी था, जो विस्फोट में मारा गया था। जांच एजेंसी ने उसे कथित तौर पर फिर से सक्रिय किए गए …
राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम …
बेटियों के आत्मसम्मान,सुरक्षा,गरिमा व नेतृत्व क्षमता के लिए विद्यालयी वातावरण को अधिक संवेदनशील बना रही सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार बालिकाओं की शिक्षा को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा, गरिमा और नेतृत्व क्षमता से जोड़ते हुए विद्यालयी वातावरण को अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों पर शिक्षकों की समझ विकसित की जा रही है। रूप-रंग …
मानदेय बढ़ने की घोषणा से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं में खुशी की लहर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से उनमें खुशी की लहर है। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने इसे अपने श्रम और जिम्मेदारियों के सम्मान के साथ-साथ परिवार के लिए बड़ी राहत बताया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी …
काशी में बोले CM योगी “प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म देगी सरकार”
वाराणसी, (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी के रूद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में नवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि आंगबनाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को भी दो-दो यूनिफार्म दिया जाएगा। 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल थे और शराब माफिया पोषाहार का वितरण करते थे। गलती ऊपर के लोग करते …
‘एक पड़ाव पर रुकने वाला नहीं हूं’: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया अपना अगला लक्ष्य, यूपीआई को लेकर भी कही बड़ी बात.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और फिनटेक सेक्टर की बढ़ती पहुंच का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि 11 देशों तक इसका विस्तार हो …
यूपी के आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब बीमार होने पर मिलेगी 78 दिनों की पेड लीव.
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) आउटसोर्स कार्मिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) तथा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के माध्यम से चिकित्सीय अवकाश, इलाज व पेंशन सुविधाएं भी दिलाएगा। आउटसोर्स कार्मिकों को अस्वस्थता व असाध्य रोग होने पर ईएसआइसी द्वारा 78 दिनों तक का सवैतनिक अवकाश (पेड लीव) का लाभ दिया जाएगा। महिला आउटसोर्स …
योगी सरकार की नीतियों से उ.प्र. में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी के साथ उद्योगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में शुरू हुए दो …




