रामबाबू सिंह की गला रेत कर हत्या के मामले में तीन नामजद

मोतिहारी: सुगौली थाना छेत्र के रघुनाथपुर में हुई रामबाबू सिंह की गला रेत कर हुई हत्या के मामले में तीन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतक की पत्नी ललिता देवी ने थाने को दिए आवेदन में सुगौली थाना छेत्र के खुटी अरवा निवासी सुरेन्द्र यादव तुर कौलिया थाना छेत्र के नरियारवा निवासी अनिल कुमार कुशवाहा और बनकटवा निवासी कन्हैया सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि सुगौली थाना छेत्र के पचभिड वा निवासी रामबाबू सिंह छठ पूजा के दिन खाना खाने के बाद रात्रि में सोने के लिए रघुनाथपुर स्थित आवास पर चले गए थे। जहा पर उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि रामबाबू सिंह के नाम से एक पि डी एस दुकान भी था, जो लगभग दो साल से चालान जमा नहीं होने के कारण श्यामपुर के विजय सिंह के दुकान से टैग कर दिया गया था।

क्या कहते है अधिकारी

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button