जमुई 215 बटालियन सीआरपीएफ ने मलयपुर कैम्प परिसर में मनाया संविधान दिवस


जमुई: 215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, मलयपुर जमुई कैम्प परिसर में भारतीय संविधान दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुकेश कुमार, कमाण्डेन्ट -215 बटालियन ने वहां पर उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

इस समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विष्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिष्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प लिया।

मुकेश कुमार कमाण्डेंट 215 बटालियन ने सभी को संबोधित करते हुये बताया कि भारत दरा में वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को स्वीकृत किया गया। उसके बाद 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया। इस भारतीय सविधान को डॉ भीमराव अम्बेडर जी ने लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 17 दिन के समय में तैयार किया था।

डॉ भीमराव अम्बेडर जी को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है।भारत की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने डॉ भीमराव अम्बेडर को भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का निमंत्रण दिया। उन्हें 29 अगस्त को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

भारतीय संविधान के उपर प्रकाश डालते हुऐ मुकेश कुमार कमाण्डेंट ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। यहां कई धर्म जाति,भाषा व प्रांत के लोग रहते है उनकी सभ्यता संस्कृति अलग – अलग होते हुये भी सभी लोगों को एक साथ जोड़कर रखने में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के संविधान के कारण ही देश में स्त्री-पुरुष को समानता, ऊंच- नीच, जाति-पाति एवं छुआ-छूत एवं सभी धर्मों को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। साथ ही भारत के संविधान को अपनाने के बाद भारत के नागरिकों ने शांति, शिष्टता और प्रगति के साथ साथ एक नए संवैधानिक, वैज्ञानिक, स्वराज्य और आधुनिक भारत में प्रवेश किया है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में ललन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी परिचालन लेखा, डॉक्टर शुभास कुमार सुमन सहायक कमाण्डेंट, संदीप उप कमाण्डेंट, बिजेंदर कुमार मिणा उप कमाण्डेंट व अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

रिपोर्ट: विजय कुमार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *