बाहुबली अनंत सिंह ने किया खुला ऐलान, जानिए किसको बनाएंगे बिहार का मुख्यमंत्री

विवेक रॉय, पटना| बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि तेजस्वी को बिहार की जनता ने सीएम मान लिया है, बस चुनाव की औपचारिकता बची है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वो इस बार राजद की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इसके साथ ही अनंत सिंह ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जेल में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर किसी भी कैदी की पेशी कोर्ट में नहीं हो रही है लेकिन मुझे पेशी के लिए बार बार बुलाया जाता है। अनंत सिंह के समर्थक बंटू सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की तबियत खराब रहती है और उनपर कोरोना का ज्यादा खतरा है।

गौरतलब है कि सीएम नीतीश से अदावत के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पिछली लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़वाया था लेकिन वो हार गईं थी। इस बार अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वो राजद की सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button