एटा के राजनीति के भीष्मपितामह पूर्व सांसद डॉ0महादीपक शाक्य को केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एटा: उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद एटा के छः 6 बार सांसद रहे डॉ0महादीपक सिंह शाक्य के निधन पर उनके पैतृक गांव अगौनापुर में आयोजित शांति पाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, डॉ0साहब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्व प्रथम उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सांसद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के साथ उनके परिजनों को इस दारूण दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शांति पाठ स्थल पर सम्मलित होकर डॉ महादीपक शाक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके उपरांत उनके परिवार के साथ बैठकर उनके अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प भी लिया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके राजनीतिक यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के चुनाव चिन्ह पर पहला चुनाव जीतने वाले डॉ0महादीपक शाक्य के इसी दीपक के प्रकाश से भाजपा पार्टी रोशन हुई। आज वो हमारे बीच नहीं है, हम सरकार की तरफ से और पूरे भाजपा परिवार की तरफ से उनका धत शत नमन करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।

शांति पाठ में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप जैन, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू भैया, चैयरमैन जैथरा बिजेंद्र सिंह चौहान, मेघ सिंह शाक्य, बीरेंद्र सिंह, डॉ0 शाक्य के पुत्र अरविंद शाक्य, अरुण शाक्य, अमित शाक्य, वासुदेव शाक्य एडवोकेट, आशीष राजपूत, प्रदीप गुप्ता सांसद प्रतिनिधि मुन्ना राजपूत, डॉ अर्जुन कश्यप आदि ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रिपोर्ट: देवेंद्र शर्मा देवू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button