शहीद के याद में जलाये गए दीप, शहीदों को किया गया नमन

पटना: खबर सिवान से है, जहां मैरवा रेलवे स्टेशन के परिसर में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार तुरहा के नेतृत्व सैकड़ो की संख्या में दीप को प्रज्वलित किया गया।

बतादे की सैकड़ो दीप सैकड़ो शहीद जवानों के याद में दीप प्रज्वलित किया गया। वही दीप प्रज्वलित करने के दौरान रंजीत सिंह कुशवाहा, कुशवाहा, सुधीर कुमार दुबे, विनोद तुरहा, सोनू सिंह ठाकुर, अविनाश, शंकर सिंह कुशवाहा, सुनील मोदनवाल, M.K तिवारी, सूरज सिंह भी शामिल रहे।

वही भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार तुरहा ने बताया कि दीपावली पर्व सनातन धर्म मे बहुत ही महत्वपूर्ण मायने रखता है और सनातन परंपरा तथा सनातन धर्म से जुड़े लोग इन पर्व को बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत भी माना जाता है। वही हम लोग आज दीपावली के साथ साथ भारत माता के वीर सपूतों जिन्हों ने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। इन्ही वीर सपूतों के लिए आज सैकड़ो दिप को प्रज्वलित कर याद किया गया।

रिपोर्ट: आर्यन सिंह राजपूत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button