झाँसी: राजमार्ग पर दौड़ रही कार में लगी अचानक आग, धुं-धुं कर जली कार

झाँसी। शैलेन्द्र कुमार धमैनिया: राजमार्ग पर उस समय लोगों की सांसें अटक गई जब एक मारुति ओमनी कार में अचानक आग की लपटें उठने लगी। तस्वीरें झाँसी जिले के बरुआसागर राजमार्ग की है, जँहा एक मारुति ओमनी सवारी कार में अचानक आग लग गयी।

आग लगने से राजमार्ग पर गुजर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया,राजमार्ग के दोनों और का रास्ता बुरी तरह से जाम हो गया। स्थिति बुरी तब हो गयी जब कार मे लगा गैस सिलेंडर एक जोरदार आवाज के साथ फट गया। गनीमत रही कि पूरे हादसे में कोई जन हानि नही हुई।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार मोके पर पहुंचे और कार मे लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कार मालिक बरुआसागर निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button