जम्मू कश्मीर: महबूबा के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान पर मचा बवाल, तिरंगा फहराने लाल चौक पहुंचे BJP कार्यकर्ता

जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे को लेकर दिए गए बयान पर सियासत ख़ासा गर्मी हुई है। सोमवार सुबह श्रीनगर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में महबूबा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। श्रीनगर की मशहूर लाल चौक पहुंचे और तिरंगा फहराने की कोशिश की।

आपको बता दें की लाल चौक के क्लॉक टावर पर कुपवाड़ा के कुछ बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे भी पर वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इससे पहले रविवार को भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में पीडीपी के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की थी। पीडीपी के दफ्तर के बाहर तिरंगा फहरा कर नारेबाजी की गई।

दरअसल, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती हाल ही में नज़रबंदी से रिहा की गई हैं। जिसके बाद से घाटी में राजनीतिक हलचल बढ़ी है। महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसपर काफी बवाल हुआ। महबूबा मुफ्ती ने कहा था, ‘मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाऊंगी. जिस वक्त हमारा ये झंडा वापस आएगा, हम उस (तिरंगा) झंडे को भी उठा लेंगे। मगर जब तक हमारा अपना झंडा, जिसे डाकुओं ने डाके में ले लिया है, तब तक हम किसी और झंडे को हाथ में नहीं उठाएंगे। वो झंडा हमारे आईन का हिस्सा है, हमारा झंडा तो ये है। उस झंडे से हमारा रिश्ता इस झंडे ने बनाया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button