बिहार चुनाव के बीच BJP को लगा सदमा, बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का हुआ निधन


पटना। शिवम सिंह राणा । बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आज देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंत्री विनोद सिंह जून में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना से ठीक हुए तो 16 अगस्त को विनोद सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।


मेदांता में उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार के कई नेताओं ने शोक जताया है। वो मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा से विधायक थे। बताते चले कि इस बार बीजेपी ने उनके जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया है।

मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार सरकार में मंत्री और बिहार के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जन सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा। उनका निधन बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति’

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘विनोद कुमार सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जनता की सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा। उनका निधन भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना करता हूं।’

बता दें कि विनोद सिंह नीतीश सरकार में खनन मंत्री भी रह चुके हैं। विनोद सिंह 2010 से लगातार दो बार विधायक रहे, जिसके बाद पार्टी ने 2017 में उन्हें मंत्री बनाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *