पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में युवक को मार-पीठ कर पहुंचाया मौत के घाट, जानिए क्या है पुरा मामला..

पटना। विजय कुमार शर्मा। पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी चौक स्थित पङरी गांव की है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंङलीय अस्पताल बगहा भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कैलाश प्रसाद व चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा मौके पर पहुंच कर घटना की जांच मे जुट गये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकाङ मामले में लगभग आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

परिजनों ने बताया कि मृत व्यक्ति सिकन्दर राम परसौनी चौक पर पङरी गांव के भुलाई साह के दुकान पर गुरुवार को पेट्रोल खरीदने गया था। पेट्रोल को लेकर दोनों व्यक्तियो मे विवाद हो गया तथा विवाद मारपीट मे बदल गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि भुलाई साह के द्वारा जाति सूचक गाली- गलौज करते हुए मारपीट की गई। जब सिकन्दर राम घर पङरी आया तो भुलाई साह समेत आधा दर्जन लोग सिकन्दर राम के दरवाजे पर आ गये। लाठी, लोहे की रौड से मारपीट करने लगे जिससे घटना स्थल पर ही सिकन्दर राम की मौत हो गई।

एसङीपीओ ने बताया कि घटना के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान शुरु कर दी है। वही घटना से परिजन काफी दहशत में है तथा परिवार मे मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button