सड़क दुर्घटना: ऑटो पलटने से 2 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

पटना। रूपेश कुमार। गायघाट थाना अंतर्गत एनएच 57 पर गायघाट चौक के समीप अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो की परखच्चे उड़ गए। वहीं दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि लग्भग 10 लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची गायघाट पुलिस ने घायलों को पीएचसी में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

परिजन ने बताया कि हमलोग सिमरिया घाट से आ रहे थे और रास्ते में दुर्घटना हो गयी। जिसमे 2 की मौत हो गई और 10 लोग घायल है। वहीं मृतक को सुपौल जिला का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button