बहराइच: मटेरा के उपखंड अधिकारी की दबंगई गला दबाकर मारने दौड़े एस.डी.ओ

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: बहराइच मटेरा विद्युत उपकेंद्र तैनात उपखंड अधिकारी हर्ष राज रस्तोगी ने अपने ही संविदा लाइनमैन को गला दबाकर मारने की कोशिश की। आपको बता दें कि दो दिन पहले विद्युत विभाग के सरकारी कर्मचारियों द्वारा 5 तारीख को अनिश्चितकालीन हड़ताल रखा गया था। जिसमें प्रशासन का सख्त निर्देश था कि कोई भी संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल ना हो।

प्रशासन की इस बात को मद्देनजर रखते हुए मटेरा में तैनात संविदा कर्मचारी आलम लाइनमैन भी धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ था और बराबर लाइन पर कार्य कर रहा था। जिससे नाराज एसडीओ हर्ष राज रस्तोगी ने अपनी नाराजगी उस लाचार दिव्यांग लाइन मैन आलम पर उतारी उपखंड अधिकारी हंसराज रस्तोगी ने अभद्र गाली देते हुए आलम को जान से मारने की धमकी दी व गला दबा दिया। जिससे दिव्यांग व्यक्ति की सांसे चंद समय के लिए ऊपर ही टिकी रह गई।

लाइनमैन बचाओ बचाओ की आवाज करता रहा, तब वहां पर तैनात संविदा कर्मियों ने एसडीओ के चंगुल से उस लाइनमैन को छुड़ाया जिससे नाराज समस्त संविदा कर्मियों ने थानाध्यक्ष मटेरा को तहरीर देकर सूचित किया। यह कोई नई घटना नहीं है जब एसडीओ लाइनमैन से भिड़ गए हो उपखंड अधिकारी द्वारा ऐसी कई बार संविदा कर्मियों को धमकाने का कार्य किया है। जिससे नाराज सभी संविदा कर्मियों ने अधिकारियों की शरण ली है अब देखना है कि फैसला दिव्यांग व्यक्ति आलम के पक्ष में आता है या उपखंड अधिकारी अपने पैसे की दबंगई से मामले को दबा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button