
दिल्ली । आशुतोष पाण्डेय । आईपीएल 2020 के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 59 रनों से हरा दिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज़ दिल्ली के गेंदबाज़ों के आगे टिक कर नहीं खेल सका। इस तरह से हार के बाद कप्तान कोहली काफी निराश नज़र आए।
इस बड़ी हार के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “मैच के पहले 6 ओवरों में हमने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन उसके बाद के 8 ओवर में हम पीछे होते चले गए। आगे हमें जब भी मैच में मौका मिले, तो हमें उसे भुनाना होगा। इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है। हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी दोनों और बेहतर हो सकती थी। आज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।”





