RJD नेता की हत्या के बाद वीडियो हुआ वायरल, तेजस्वी यादव ने टिकट मांगने पर गोली मरवाने की दी थी धमकी

बिहार । शिवम सिंह राणा । बिहार के पूर्णिया में आरजेडी के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मलिक की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों ने घर में घुसकर उनको गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीस कर रही है।

शक्ति मलिक की हत्या के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो तेजस्वी यादव पर टिकट के बदले 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे कि तेजस्वी यादव ने मुझे डोम कहा और टिकट मांगने पर गोली मरवाने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने भी आरजेडी के नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है।


27 सितंबर को जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरकार पर बेबुनियाद सवाल उठाने वालों की सच्चाई भी सुन लीजिए। पार्टी के ही लोगों से चंदा के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की और जातिसूचक अपशब्द भी कहे। ऐसे लोग जो जनभावनाओं का मज़ाक उड़ाते हैं उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस तरह की हरकत निंदनीय है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button