मुजफ्फरपुर : 26 लाख लूट के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर| रुपेश कुमार| पुलिस ने राजद के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मी से 26 लाख रुपए लूट मामले का खुलासा तो करीब दो सप्ताह पूर्व ही कर दिया था। पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल दो और अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड में छापामारी के दौरान जिन चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है उसमें पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान का चचेरा पोता अजय पासवान भी शामिल रहा था। जिसके पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल दो अन्य अपराधियो की गिरफ्तारी की गयी है। इस मामले की जानकारी सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी।

गौरतलब है 25 अगस्त को हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने मुसाफिर पासवान के स्टाफ से अहियापुर राघोपुर चौक के पास 26 लाख रुपए लूट लिये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button