
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें व एजेंसियां सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटी हैं। धमकी भरे ईमेल में लिखा है, नायब सैनी की अमित शाह के साथ आखिरी यात्रा- बम धमाके। अमित शाह के साथ 30 सितंबर को नायब सैनी का भाजपा का हिंदू अतिवादी बम धमाकों के बीच खत्म करना।

भाजपा के मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में दफ्तरों में आईडी धमाके होंगे 30 सितंबर को। यह तथाकथित ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का जिक्र है। साथ ही, पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल में लिखा है, पंचकूला स्कूल, समय दोपहर 1.11 बजे। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब में भाजपा का यात्रा में साथ न देना। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में चल रहे नशा-मुक्ति अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इसी दिन जालंधर में नशा-विरोधी चार यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह इस अभियान के समापन कार्यक्रम के तहत जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। यह अभियान नशा-मुक्त पंजाब की थीम पर आयोजित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से यात्राओं की शुरुआत की थी। अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गुजरने वाली नशा-विरोधी चार यात्राएं 30 सितंबर को जालंधर में एक साथ मिलेंगी। इन यात्राओं के समापन के बाद अमित शाह इस बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के संबोधन में नशे की समस्या से निपटने पर भाजपा के रुख और पंजाब में उसकी व्यापक राजनीतिक व संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर जोर दिए जाने की संभावना है।
‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी’, राहुल का पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी पर ट्रिपल अटैक
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला …
प्रियंका गांधी “अगर चुनाव से छेड़छाड़ हुई तो यह देशद्रोह…!”
नयी दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने वीरवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर कथित तौर पर जानबूझकर अनुचित चुनाव होने देने के लिए देशद्रोह के अपराध में आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं …
जमशेदपुर में बड़ी वारदात, केनरा बैंक में दिनदहाड़े सशस्त्र डकैती, भारी मात्रा में कैश और सोना लूटकर भागे बदमाश
जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को भीषण डकैती हुई है। शहर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर भारी मात्रा में नकदी और सोना लूट लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लूटी गई नगद राशि और करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि, बैंक प्रबंधन और पुलिस …
SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्षी दलों से किया संपर्क
SIR विवाद के बीच, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य के चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालें और मुख्य …
PM मोदी ने बताई अपनी ताकत, बोले- लोगों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ऊर्जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी लोगों के इसी आशीर्वाद के सहारे आगे बढ़ी है। पीएम मोदी ने यह बात गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा …
लखनऊ में BJP दफ्तर में घुसे अभ्यर्थी, आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर जमीन पर लेटे
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। लखनऊ में करीब 50 अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश मुख्यालय परिसर में पहुंच गए। यहां उन्होंने जमीन पर लेटकर विरोध जताया और आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने …
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में BJP ने खर्च किए 529 करोड़ रुपये..!
नयी दिल्ली पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी का सबसे ज्यादा खर्च पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां उसने 286.99 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी ने चुनावी …
BJP ने 24 संगठन मंत्रियों को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी..!
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठनात्मक दायित्व …
पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें व एजेंसियां सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटी हैं। …
CM योगी “UP की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने एक ओर नई जेलों के निर्माण को गति दी है, जिससे जेलों में ओवरक्राउडिंग दर में …




