कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्त युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी, लखनऊ में कार्यक्रम.

 कृषि विभाग और मंडी परिषद में नियुक्ति पाने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समोराह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

हाल ही में कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद में मंडी सचिवों के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है।

प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 3446 पदों और मंडी सचिव के 126 पदों पर चयन किया गया है। मुख्यमंत्री इन चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आयोजन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button