LIVE शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा किया गया जारी | Election Nomination of Congress President


नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच एक और कांग्रेस नेता ने पर्चा भरा है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब एकतर्फा लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नेता खड़गे को कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थन जताया है। इस बीच पार्टी से नाराज माने जाने वाले जी-23 गुट ने भी खड़गे की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है।  

कांग्रेस में ही होता है अध्यक्ष का लोकतांत्रिक चुनावः जयराम

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक तय प्रणाली के तहत जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस हमेशा से ही सर्वसम्मति से चली है और जब भी यह संभव नहीं होता, तो हम चुनाव कराते हैं। जयराम ने आगे बताया कि प्रत्येक मतदाता के पास क्यूआर कोड आधारित मतदाता पहचान पत्र होगा जो इस चुनाव को और लोकतांत्रिक रूप देगा।

खड़गे बोले- गांधी, नेहरू विचारधारा को आगे बढ़ाउंगा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं और अब आगे भी इसको आगे बढ़ाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं गांधी, नेहरू विचारधारा के लिए 8वीं, 9वीं कक्षा से प्रचार करता आया हूं।

खड़गे को कुल 30 कांग्रेस नेताओं ने किया समर्थन

 मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने समर्थन दिया है। सभी नेता नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में शामिल हुए।

थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया गलत नक्शा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर ने आज घोषणापत्र जारी किया है। इस बीच उन्होंने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। थरूर के घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत प्रस्तावक के तौर पर पहुंचे।

शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता उनके साथ दिखे।

11 से 3 बजे तक होंगे नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। इस बीच चुनाव के निर्वाचन अधिकारी मदुसूदन मिस्त्री ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *