ग्रामीणों ने की मांग, हमारे गांव में बनाया जाये मतदान केंद्र

पटना । जगदीप कुमार । खगड़िया जिला के अंतर्गत बेलदौर प्रखंड के बेलदौर विधानसभा के फरेबा बासा के ग्रामीण में इतना आक्रोश है कि वो सब ग्रामीण बोल रहे हैं मतदान केंद्र गांव में नही होने के कारण वोट नहीं करेंगें।

ग्रामीण का कहना है कि मतदान केंद्र गाँव मे बनाया जाये। यदि मेरे गाँव मे मतदान केंद्र बनाया गया तो वोट करेंगे नही तो वोट नही करेंगे। चुकी इससे पूर्व कई बार जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी को आवेदन दिया गया लेकिन अब तक निदान नही हो पाया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है हमारे गांव के विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया जाय।

चुकी ग्रामीण के मुताबिक इस गांव में कुल मतदाता की संख्या लगभग 700 है। जिसमे बूढ़े, युवा एवं बूढ़ी महिला को सात किलोमीटर जाने में काफी दिक्कत होती है इसलिए जिलाधिकारी से मांग है कि हमारे गांव में मतदान केंद्र बनाया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button