यूपी: जमीनी विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की भी हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुस्साहसिक मामला सामने आया है। यहां निघासन विधान सभा से तीन बार निर्दलीय विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की रविवार को दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिटाई से उनके बेटे की भी हालत नाजुक है। मामला तहसील पलिया के त्रिकोलिया पढुआ की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के मेन रोड पर पूर्व विधायक की जमीन है। इस पर विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विवादित जमीन पर विपक्षी किशन कुमार गुप्ता रविवार को सैकड़ों लोगों के साथ कब्जा करने पहुंच गए। यह देख पूर्व विधायक भी अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कब्जा रोकने के लिए दबंगों ने पूर्व विधायक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बचाव में दौड़े पूर्व विधायक के बेटे संजीव कुमार को पीटा गया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।

परिवार वालों ने दोनों को वाहन पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, रास्ते में पूर्व विधायक की मौत हो गई। जबकि, संजीव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार का आरोप है कि विपक्षीगण सैकड़ों हथियार से लैस लोगों को लेकर आए थे। इस घटना को पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों ने अंजाम दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button