Bilaspur: प्रेम में असफल प्रेमी ने उठाया ये गलत कदम

छत्तीसगढ। शिवम सिंह राणा। प्रेम में असफल एक प्रेमी ने गुस्से में लड़की के मासूम भतीजे का किडनैप कर लिया। वो उसे ट्रेन से लेकर ग्वालियर में रहने वाली अपनी बहन के घर भागने की तैयारी में था, लेकिन स्टेशन पर पुलिस ने दबोच लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, राजा समुंदे अपनी मां, बहन, पत्नी, दो साल के बेटे आर्यन के साथ बापू उप नगर में रहते हैं। उनके मकान में ग्वालियर निवासी कल्लू किराये पे रहता था और वह राजा की बहन को पसंद करने लगा था। इसका पता जब परिजनों को लगा, तो उन्होंने कल्लू को मकान से निकाल दिया। इसका बदला लेने के लिए उसने राजा के बेटे आर्यन का अपहरण कर लिया। वो रोज की तरह रविवार की शाम करीब 5 बजे आर्यन को अपने साथ घुमाने ले गया और फिर नहीं लौटा।

तोरवा टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि कल्लू ग्वालियर में रहने वाली अपनी बहन के लगातार संपर्क में था। इसके बाद एक टीम ग्वालियर रवाना की गई। वहीं, जीआरपी को भी इस बारे में सूचना दी गई थी।

इसी बीच सूचना मिली कि कल्लू उसलापुर स्टेशन पर बच्चे को लेकर घूम रहा है। इसे वो अपने बड़े भाई का बेटा बता रहा था। सोमवार रात आरोपी पेंड्रारोड पर बच्चे को पीठ पर लादे घूमता मिला। वो अमरकंटक ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसे दबोच लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button