उन्नाव: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अवैध असलहे का जखीर समेत शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव। वसीम अहमद: उन्नाव जनपद में उपचुनाव बांगरमऊ विधानसभा की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इन्हीं चुनाव के बीच अपराधिक तत्व अपनी पैठ जमाने के लिए असलहो के दम पर जनता को डरा कर लोगों में अपना खौफ भरते हैं। इन्हीं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए उन्नाव पुलिस व एसओजी की टीमें लगातार अपराधियों की हर गतिविधियों पर नजर बनाए थी। बीते दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उपचुनाव के पहले जिले की पुलिस ने अवैध असलहे का जखीर समेत शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अंतर्जनपदीय चार शातिर असलहा तस्करों समेत 17 नाजायज असलहे की खेप बरामद हुई। एसओजी और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि यह लोग अलग अलग जिलों में असलहे करते थे सप्लाई।

ऑपरेशन में अमन यादव, सचिन सिंह, अनुराग यादव, विजय कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है।सभी की गिरफ्तारी सदर कोतवाली के दही चौकी के पास से हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button