दानापुर:रिटायर्ड रेल कर्मी से 1 लाख 50 हजार रुपया लूटकर अपराधी आराम से फरार

दानापुर| पंकज राज| राजधानी पटना से सटे दानापुर के लखनी बीघा के पास से दिनदहाड़े अपराधियो ने एक रिटायर्ड रेल कर्मी से 1 लाख 50 हजार रुपया लूटकर आराम से फरार हो गये।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित गया प्रसाद केनरा बैंक से पैसा निकाल कर लखनी बीघा में स्तिथ अपने घर जा रहे थे। लखनी बीघा के वार्ड 1 के पास अपराधियो ने उनसे रूपया लूटा और फरार हो गये।
हालांकि सूचना मिलने के घंटों बाद पहुंचे दानापुर  ASP  तो आये और महज खाना पूर्ति कर चलते बने। दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना ने  दानापुर की पुलिस गश्ती दल पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button