बहराइच: जायदाद की लालच में बहु ने सास को जलाया

महिला अस्पताल

बहराइच। राजेश चौहान: यूपी के बहराइच में जमीन और जायदाद के लालच में निर्दई बहू ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी सास को जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना थाना सुजौली इलाके की बताई जा रही है, इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुजौली की रहने वाली कुसुमावती अपने बेटे मोहित के साथ मिलकर अपनी सास गुत्ति देवी को खेत में जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

पीडित सास

सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वही सास को जलाकर मारने के आरोप में बहू पोती एवं पोते के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार भी कर लिया है।

विपिन कुमार मिश्रा एसपी

पुलिस की गिरफ्त में आई बहू कुसुमावती देवी का कहना है कि उसकी सास अपनी बहू को जमीन जायदाद नहीं देना चाहती थी बल्कि अपनी जमीन को सास ने अपनी बेटी का नाम कर दिया था, जिसको लेकर बहु अक्सर नाराज रहा करती थी और परिवार में लड़ाई हुआ करती थी इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी बहू और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button