विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए, साइकिल से संदेश देना अकल्पनीय: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय में विश्व तिरंगा यात्रा कर चुके अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्री अभिषेक कुमार शर्मा एवं साइकिल से पर्यावरण संदेश देते देवेन्द्र यादव ने मुलाकात की। दोनों साइकिल यात्रियों को बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने उनके यात्रावृत्तांत जानकर उनके प्रयासों की सराहना की।

अभिषेक कुमार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपने को बहुत सौभाग्यशाली मान रहे थे। उन्होने कहा की अखिलेश यादव के कामों और विचारों से वे बहुत प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा पाते हैं। शर्मा ने 10 नवम्बर 2014 को तिर्वा (कन्नौज) से अपनी तिरंगा यात्रा की शुरूआत की थी जिसका समापन जनवरी 2020 में नई दिल्ली में हुआ। शर्मा ने पूरे भारत के भ्रमण के साथ 40 देशों में भी साइकिल से भ्रमण किया है। इन यात्राओं में वे देश विदेश के 62 लाख लोगों के सम्पर्क में आए। इसके अलावा वहां की तमाम हस्तियों से भी मिले। मुम्बई में श्री अमिताभ बच्चन से उनको विशेष स्नेह मिला।

अभिषेक शर्मा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में बनी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शानदार सड़क है। उन्होने कहा है कि यह अमेरिका के मुकाबले की सबसे अच्छी सड़क है। इसी तरह वे प्रदेश में साइकिल ट्रैक के निर्माण के लिए अखिलेश जी की प्रशंसा करते नहीं थकते। उनके अनुसार विदेशों में साइकिल का चलन तो बहुत है पर वहां यहां समाजवादी सरकार द्वारा निर्मित साइकिल ट्रैक नहीं है। शर्मा ने रिवरफ्रंट को भी देखा और उसकी खूबसूरती की सराहना की।

अभिषेक का यह भी कहना है कि वे पर्यावरण के सम्बंध में अखिलेश जी के विचारों के प्रभावित हैं। गंदगी दिमाग में होती है। इसे खत्म करें तो पर्यावरण में स्वच्छता अपने आप दिखने लगेगी। हमें स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक बनाना चाहिए। श्री शर्मा अब तक 20 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है।

साइकिल यात्री देवेन्द्र यादव जिला अलवर राजस्थान के एक गांव फौलादपुर के निवासी है। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से हरिद्वार से अपनी यात्रा शुरू की जो इण्डिया गेट, दिल्ली पर समाप्त होगी। योग गुरू बाबा रामदेव ने हरीझण्डी दिखाकर उन्हें विदा किया था। हरिद्वार से चलकर वे हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की यात्रा साइकिल से करेंगे। पूरी यात्रा 5100 किलोमीटर की होगी। प्रतिदिन वे 200 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। देवेन्द्र यादव का दावा है कि वह पर्यावरण बचाने के लिए अब तक एक लाख पेड़ लगा चुके हैं और 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button