रामपुर: घर के बाहर घूम रही युवती के अपहरण की कोशिश हुई नाकाम, युवती ने किया बदमाशो का मुक़ाबला

रामपुर। रवि सैनी: घर के बाहर अपनी माँ के साथ घूम रही युवती को दो कार सवार युवकों ने सरे आम किडनेप करने की कोशिश की विरोध करने पर युवती को गोली मारकर फरार हो गए बदमाश गम्भीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

यह वारदात कोतवाली बिलासपुर थाना क्षेत्र की शारदा कालोनी की है। जहा कालोनी निवासी गुरप्रीत कौर अपनी माँ के साथ सड़क पर घूम रही थी। अचानक एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी कार में सवार दो युवक लड़की को किडनैप करने की कोशिश करने लगे विरोध करने पर लड़की के सीने में गोली मारकर फरार हो गए।

गोली लड़की के सीने में जा लगी, जिस से लड़की लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button