मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालजी टंडन के निधन पर घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने लालजी टंडन के बेटे और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लालजी टंडन के निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक और प्रखर समाजसेवी को खोया है। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन लखनऊ के प्राण ही थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button