
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला से अब बदलता गोरखपुर दिखाई दे रहा है। यहां का हर मार्ग फोरलेन से जुड़ रहा है, बड़े पैमाने पर फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बन रहे हैं। सतत हो रहे विकास कार्यों और इससे आई जीवन सुगमता से गोरखपुर की नई पहचान बनी है। सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक के जीवन में सुगमता हो।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार पूर्वाह्न गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नेताजी सुभाषचंद्र नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे। कई स्कूल भी यहां बने हुए हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहन इधर नहीं आ पाते थे। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर तक इस सड़क के बन जाने से अनेक समस्याओं का समाधान हो गया है। इससे लोगों का आवागमन सुगम हुआ है, साथ ही जलभराव की समस्या भी समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क, आवागमन को सुगम बनाने का एक बेहतरीन मार्ग है।
मुख्यमंत्री ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक नवनिर्मित सड़क का महत्व बताते हुए कहा कि इस मार्ग की कनेक्टिविटी से अब वाराणसी, लखनऊ, नेपाल, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर आदि स्थानों पर जाने वालों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। कहा कि राजघाट से होते हुए हाबर्ट बंधा-माधोपुर तटबंध फोरलेन हो रहा है। डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर भी बनेगा। लोग यहां से होते हुए डोमिनगढ़ फोरलेन बाईपास पकड़कर कालेसर जाकर लखनऊ मार्ग पर पहुंच जाएंगे। ऐसे ही नेपाल, सोनौली की तरफ जाना हो तो महेसरा होकर जाने की सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर के लोगों के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।
सड़क लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को सावन शिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक चौड़ी और सुदृढ़ सड़क की सौगात मिलने से आह्लादित स्थानीय नागरिकों ने लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया। सड़क लोकार्पण करने के बाद जनसभा स्थल जाने के दौरान करीब दर्जनभर स्थानों पर लोगों ने जयकारा लगाकर और फूल बरसाकर सीएम योगी का अभिनंदन किया एवं विकास के इस उपहार के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री के स्वागत में दो हाथियों को भी सजाकर मार्ग के किनारे खड़ा किया गया था।
1.8 किमी की लंबाई में करीब 70 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। सड़क निर्माण की इस परियोजना से ग्रीन सिटी और इस मार्ग से जुड़ी अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। साथ ही सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण होने से जलनिकासी का भी समुचित इंतजाम हो गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश
देश के अधिकांश हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश से नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ से नोएडा रवाना होने से पहले अधिकारियों को बेहद सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी हिस्सों में भारी बारिश …
यूपी के 3.54 लाख रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अक्टूबर से खातों में पहुंचेगा बढ़ा हुआ मानदेय
पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों का भोजन बनाने वाले करीब 3.54 लाख रसोइयों को अक्टूबर में बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सितंबर से रसोइयों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया है। जिलों में मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से होता है। हर माह भुगतान …
बारिश के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर उतरे नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध के बीच कांग्रेस के नेताओं ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में दिनभर हो रही बरसात के बीच में भी विरोध और प्रदर्शन जारी रहा। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व …
ई-कार्ट से केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने देखा ट्रेड शो
लखनऊ, (यूएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को फिरोजाबाद के ओडीओपी के तहत ओपल ग्लास से बनी राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद दोनों नेता एक साथ ई-कार्ट से ट्रेड शो में लगे …
विपक्ष कर रहा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, लेकिन इसे लेकर क्या कहता है देश का संविधान?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के सहयोग से अगले दो सप्ताह में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर राज्यसभा के 56 और लोकसभा के 100 से ज्यादा सांसद हस्ताक्षर …
CM योगी “यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा”
लखनऊ (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो यूपीआईटीएस के चैथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से …
योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने आयुष्मान के कार्ड धारकों को बेहतर और सुरक्षित इलाज देने के लिए योजना से जुड़े अस्पतालों की निगरानी बढ़ा दी है। योजना के नियमों और तय मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिये स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) द्वारा चार सदस्यीय टीम …
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: CM योगी ने UP को बनाया निवेश का केंद्र..!
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आए बदलाव के बहाने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उत्तर …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …




