मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गेट नंबर 6 पर भारी सुरक्षाय जुटने लगे समर्थक

मुंबई । गांधी जयंती के मौके पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा घेरे में है। सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन शाम 4 बजे गेट नंबर 6 के पास प्रस्तावित है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और संगठन के समर्थक आंदोलन पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन की घोषणा के बाद शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मैदान के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। दादर रेलवे स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। अधिकारियों की कोशिश है कि बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोग मैदान के भीतर प्रवेश न कर सकें। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार करते हुए शिवाजी पार्क से जुड़े प्रतिबंधों, शांत क्षेत्र और पहले के न्यायिक निर्देशों का हवाला दिया है।

पुलिस ने आयोजकों को वैकल्पिक स्थल पर प्रदर्शन करने का सुझाव भी दिया था। पुलिस की आपत्ति के बावजूद सीजेपी ने अपना कार्यक्रम बदलने से इनकार किया है। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को ‘जेल भरो आंदोलन’ का रूप देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद आंदोलन शिवाजी पार्क में ही शुरू किया जाएगा। दीपके ने गुरुवार को मुंबई प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनका आंदोलन आगे मुंबई से बाहर भी फैलाया जाएगा। सीजेपी ने गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता समेत अन्य शहरों में भी आंदोलन की योजना की बात कही है। शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन से होने वाली संभावित असुविधा पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पार्क का इस्तेमाल करते हैं और आसपास स्कूल तथा अस्पताल भी हैं। ऐसे में बड़े जमावड़े से यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

पिछले दिनों शिवाजी पार्क में सीजेपी सदस्यों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच प्रदर्शन को लेकर बहस भी हुई थी। घटना के दौरान प्रदर्शन का विरोध करते हुए सीजेपी सदस्यों को वहां से जाने के लिए कहा गया था। प्रदर्शन से पहले दीपके समर्थकों को जुटाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने चेंबूर के आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मुलाकात की और आंदोलन में समर्थन की अपील की। वहीं, गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए आंदोलन के समर्थन की बात कही है। सीजेपी की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ कार्रवाई, मतदाता सूची के एसआइआर पर रोक तथा जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की मांग शामिल है। संगठन 2023 के निर्वाचन आयुक्त नियुक्ति कानून को बदलकर नागरिक समाज की भागीदारी वाली पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग कर रहा है।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट”

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- गांधी जयंती पर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी का मंत्र है। इसे अपनाकर …

0 comments

पायलट स्मित मच्छार ने PM मोदी को बताया “हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा” उसी से मिली हिम्मत.>!

नयी दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उस खौफनाक घटना का अनुभव साझा किया, जब उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति के बावजूद मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार करीब 170 यात्रियों …

0 comments

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल, आतिशी-सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट सेवा पर रोक

नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, आतिशी, विधायक संजीव झा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता …

0 comments

SIR के खिलाफ जंतर मंतर पर आप के प्रदर्शन को लेकर 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

नयी दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर …

0 comments

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गेट नंबर 6 पर भारी सुरक्षाय जुटने लगे समर्थक

मुंबई । गांधी जयंती के मौके पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा घेरे में है। सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन शाम 4 बजे गेट …

0 comments

UCC कानून करने वाला गुजरात बना दूसरा राज्य,राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी

नयी दिल्ली । गुजरात में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के यूसीसी कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य सरकार की ओर से नियमों और आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इसे लागू किया …

0 comments

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का बदलेगा स्वरूप, 1140 करोड़ से फोरलेन बन रहा आस्था का पथ

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर …

0 comments

मॉनसून की विदाई शुरू, फिर भी 7 दिन बारिश से राहत नहीं, यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट

नयी दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। …

0 comments

अशांत दुनिया में भारत की जिम्मेदारी अहम, भागवत ने धर्म और राष्ट्र को बताया जुड़ा हुआ

मुंबई । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं हैं तथा दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में देश की विशाल ज्ञान-परंपरा की भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने अखिल भारतीय विहार सेवा समूह के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button