लूटपाट के दौरान चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

रोहतास:  रोहतास में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। अपनी बेटी की शादी को लेकर घर लौट रहे पिता को लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बेटे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर पुल के समीप की है। मृतक राधामोहन सिंह चिल्हा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं और वो सेना के रिटायर्ड कर्मी थे।

बताया जा रहा है कि वो लोग काराकाट से जब अपने गांव चिल्हा लौट रहे थे। इसी बीच इटिम्हा-जोरावरपुर पुल बाइक सवार अपराधियों ने इनलोगो से लूटपाट शुरू कर दी। जिसका पिता-पुत्र ने विरोध किया। जिसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोल दिया। जिससे राधामोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका जवान पुत्र राजकुमार उर्फ बंटी चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शोर होने पर स्थानीय लोग पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा घायल पुत्र बंटी को रेफरल अस्पताल नासरीगंज में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डेहरी के एक निजी क्लिनिक में भेजा। जहां पुत्र की हालत सामान्य बताई जाती है। सरेआम  हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button