शिवसेना ज़िला प्रमुख के पद को लेकर हो रही है फजीहत, प्रदेश सचिव ने एसपी सिटी को लिखी शिकायत

उत्तरप्रदेश: अलीगढ़ में शिवसेना ज़िला प्रमुख के पद को लेकर फजीहत हो रही है, प्रदेश सचिव ने एसपी सिटी को लिखित शिकायत देकर पूर्व पदाधिकारियों पर आरोप लगाए, बोला पद का लोग कर रहे हैं गलत उपयोग।

अलीगढ़ में शिवसेना के जिला प्रभारी के पद के लिए करो काफी खींचतान चल रही है। जिसके चलते प्रदेश सचिव अलीगढ़ प्रभारी के पद को संभाल रहे पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष के पद पर तैनात लोगों ने आज कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसपी सिटी को लिखित शिकायत दी।

शिकायत में उनका आरोप है के पूर्व पदाधिकारी जिनको शिवसेना ने पद से विमुख कर रखा है, यह लोग गलत तरीके से सोशल मीडिया सहित अन्य लोगों को भ्रामक जानकारी देकर शिवसेना के प्रति गलत धारणा पैदा करा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु हमने एसपी महोदय को ज्ञापन दिया जिसमें हमारी मांगे हैं की ऐसे दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button