एसडीओ और बीडीओ का फूंका पुतला, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का लगाया आरोप

मनेर। मनेर प्रखंड कार्यालय के परिसर में ही स्थानीय लोगों ने एसडीओ दानापुर और बीडीओ मनेर का पुतला फूंका।
लोगों ने मनेर बीडीओ चंदन प्रसाद पर प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय समाज सेवी धरम भाई का कहना है कि इस योजना में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार का मामला है। आम जनता को इस योजना में बिना चढ़ावे के कुछ होने वाला नहीं है। इससे त्रस्त होकर लोगों ने प्रखण्ड मुख्यालय में पुतला दहन किया और पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि मनेर प्रखंड कार्यालय में बगैर रिश्वत के कोई भी पदाधिकारी कार्य नहीं करते हैं।
पुतला दहन में कई लोग मौजूद थे। इस संबंध में पूछे जाने पर मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत हमें मिलती है तो उचित कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button