सहारनपुर: गांव के दबंग युवक ने घर मे अकेली पड़ोस की युवती से किया रेप, हायर सेंटर रैफर

सहारनपुर। सुशिल कपिल: सहारनपुर में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। ताज़ा मामला बेहट थाना इलाके के एक गांव का है, जहां गांव के ही एक दबंग युवक ने घर मे अकेली पड़ोस की युवती को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

रोती बिलखती युवती ने परिजनों को अपनी आप बीती सुनाई। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन युवती को लेकर बेहट CHC पहुँचे, जहाँ से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button