शराबी पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट

जनपद बहराइच के थाना रामगांव के क्षेत्र फत्तेपुरवा निवासी पिता हरिकिशन ने अपने ही पुत्र अंकित उर्फ टिंकू को रात्रि में सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां जिला अस्पताल में घायल का इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक अपने पिता के साथ जनपद फैजाबाद में रहता था। बीते दिनों मृतक अपने पिता के शराब पीने के लत से अाजिज होकर जनपद फैजाबाद से अपने गांव जनपद बहराइच के क्षेत्र ग्राम फत्तेपुरवा आया हुआ था। पिता भी दो दिन बाद अपने पुत्र के पीछे गांव आया। जहां शराब पीने को लेकर दोनों में नोंक-झोंक हुई जिससे क्षुब्ध होकर पिता ने रात्रि में सो जाने पर कुल्हाड़ी से पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button