स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ ने लगाई ऊंची छलांग, देश मे मिला यह स्थान


लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण मे इस बार लखनऊ ऊंची छलांग लगाई है। स्वच्छता रैंकिंग में देश में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर एक बार फिर इंदौर ने बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर सूरत व तीसरे स्थान पर मुम्बई ने कब्जा किया है। नोएडा को 25 वां स्थान मिला है। गाजियाबाद पिछड़कर 19वें स्थान पर पहुंच गया जबकि पिछले साल 12वें पायदान पर था। 

इस उपलब्धि पर नगर निगम के अधिकारियों में खुशी का ठिकाना नहीं है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 का परिणाम गुरुवार को दिल्ली में घोषित किया गया। लखनऊ नगर निगम के अधिकारी योजना भवन में वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। लखनऊ को 12वां स्थान मिलते खुशी खुशी से झूम उठे। 

पिछले वर्ष रैंकिग में 116वें स्थान से पिछड़ कर लखनऊ 121वें स्थान पर पहुंच गया था। इससे नगर निगम के अधिकारियों को बहुत धक्का लगा था। तत्कालीन नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कमियो को चिह्नित करते हुए इस वर्ष के कार्य योजना तैयार की।

संयुक्त निदेशक डा. अरविंद कुमार राव को स्वच्छ भारत मिशन का प्रभारी बनाते हुए टाप टेन का लक्ष्य निर्धारित किया। गुरुवार को 109 अंकों के सुधार सुखद परिणाम मिला। डा. राव ने कहा कि सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए स्तर से प्रयास किया गया। उसका परिणाम भी सुखद रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *