सहारनपुर: मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

सहारनपुर विधान परिषद स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव 2020 की तैयारी करते हुए

सहारनपुर। सुशील कपिल: सहारनपुर विधान परिषद स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव 2020 की तैयारी को लेकर आज पोलिंग पार्टियो की रवानगी हुई शुरू। कल डाले जाएंगे एमएलसी चुनाव के लिए जिले में कुल 92 मतदान केंद्रों पर वोट। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट। जिले में तहसील और ब्लॉक स्तर व कॉलेजों पर बनाये गए है मतदान केंद्र, तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली रोड़ स्थित एक स्कूल पहुंचे जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह और एसएसपी श्री डॉ0 एस चन्नपा।

पोलिंग पार्टियो की हुई रवानगी

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में दिल्ली रोड निर्वाचन सहारनपुर कार्यालय से मतदान कर्मियों ने अपना चुनावी बस्ता ले लिया है जिसके बाद इन सभी सामान का मिलान करने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां यहां से रवाना होना शुरू हो गई है, सभी सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट यहां पर उपस्थित है।

अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर

अपनी अपनी पार्टीस को चेक कर रहे है कल चुनाव होना है ऐसे में सभी बूथों पर पुलिस प्रबंध समुचित कर दिया गया है कल शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान के लिए हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button