सहारनपुर: सब-इंस्पेक्टर के धमकी से एक व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा, मकान मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सुशिल कपिल: थाना सदरबाजार के अंतर्गत हिम्मत नगर में एक मकान मालकिन ने घर खाली कराने का मामला इतना बढ़ गया की किरायेदार को दिल का दौरा पद गया। सूचना के मुताबिक अनिल उपाध्याय अपने परिवार के साथ हिम्मत नगर में केला देवी के मकान में किराये पर रह रहे थे। मकान मालकिन ने पहले भी घर खाली करने को बोला था उस समय। मृतक व्यति का नाम अनिल उपाध्याय है जिन्होंने सर्दियों तक का समय माँगा था।

दिनांक 14 -10-2020 को बबिता अपने पति अनिल उपाध्याय के साथ कलेक्ट्रेट कोर्ट सहारनपुर में किसी काम से गई हुई थी तो मकान मालकिन अचानक से एक सब इंस्पेक्टर जिसका नाम नीरज बताया जा रहा हैं, आरोप है कि मृतक व्यक्ति व परिवार के लोगो के साथ सब इंस्पेक्टर ने अभद्रता की और मकान खाली कराने के लिए व्यक्ति के ऊपर दबाव बनाया।

जिसकी वजह से व्यक्ति की ह्रदय गति रुक गई। वही परिवार के लोगो ने हालत गंभीर देख व्यक्ति को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। अब पीड़ित परिवार ने थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी और कार्रवाई की मांग की है। वहीँ क्षेत्रीय पार्षद का कहना है की मकान मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button