सहरानपुर: 25 हजारी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कोविड-19 के इलाज के दौरान हुआ था फरार

वार्दात की जगह पर छानबीन करती पुलिस

सहरानपुर। सुशील कपिल: जेल से अस्पताल लाया गया कोविड-19 का 25000 हज़ार का फरार चल रहा इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों से मुठभेड़ बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक दरोगा भी हुआ घायल। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश भी हुवा घायल और घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में हुआ सफल। पुलिस द्वारा कांबिंग कर फरार अभियुक्त की की जा रही है तलाश।

घायल मुज़रिम को ले जाती पुलिस

आपको बता दें पूरा मामला सहारनपुर के थाना मिर्जापुर हथिनीकुंड क्षेत्र का है जहां पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस का एक दरोगा घायल हो गया और वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 25000 का इनामी बदमाश को घायल कर दिया।

घायल मरीज़ को जिला अस्पताल मे भर्ती कराने को ले जाती सहारनपुर पुलिस

घायल दरोगा और बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा जिसके लिए पुलिस द्वारा लगातार कांबिंग की जा रही है।

विनीत भटनागर, एसपी सिटी सहारनपुर

सहारनपुर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला जेल से फरार चल रहे बदमाश का है जिसको पुलिस द्वारा कोविड-19 इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो वहां से फरार हो गया था, तभी से फरार बदमाश की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी और आज मुठभेड़ के दौरान इस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button