राम मंदिर निर्माण के लिए अब इंतजार खत्म, इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का सपना पूरा होना वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को दोपहर सवा 12 बजे भूमि पूजन करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा भेजे गए भूमि पूजन की तारीख पर प्रधानमंत्री कार्यालय में मुहर लगा दी है।

शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष की रामदास छावनी में अनौपचारिक मीटिंग हुई। अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास ने अमर उजाला को बताया कि ट्रस्ट के सभी लोगों की बैठक हई। जिमसें राम मंदिर के भूमिपूजन को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को ठीक सवा 12 बजे भूमि पूजन करेंगे।

राममंदिर के भूमिपूजन के लिए पीएम मोदी से स्वयं ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने न्यौता दिया है। उन्होंने कहा है कि भूमिपूजन की तारीख हमने तय करके न्यौता दिया है। अब कोरोना महामारी और देश व समाज की परिस्थिति को देखकर प्रधानमंत्री कार्यालय तारीख तय करेगा और उसी दिन भूमिपूजन होगा। वहां से प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे का कार्यक्रम जारी होने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button