रोसड़ा पुलिस ने बड़ी घटना से पूर्व अपराधी गिरोह के महिला को 3 बंदूक के साथ किया गिरफ्तार


समस्तीपुर| प्रियांशु कुमार| रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय के सामने किराए के मकान में रह रहे अपराधी गिरोह की एक महिला को लोडेड पिस्टल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी देते हुए रोसड़ा डीएसपी शहियार अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत कार्रवाई की गई।

किराए के मकान में कुछ अपराधियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। छापेमारी की भनक लगते ही कई अपराधी मौके से हुए फरार वहीं गिरफ्तार महिला के पास से तीन बंदूक वाकई गोली बरामद की गई है। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही। जानकारी के अनुसार उक्त अपराधी रोसड़ा समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के बताए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *