बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे बिहारशरीफ, शहर के श्रम कल्याण केन्द्र में करेंगे सभा को संबोधित

पटना। बिहारशरीफ से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार के पक्ष में वोट मांगने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे।

एनडीए की ओर से बुधवार को जदयू कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व अन्य नेता बिहारशरीफ आएंगे।

बिहारशरीफ आकर शहर के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। 12 बजे दिन में उनका कार्यक्रम होगा।

जबिक, 23 को जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह सांसद आरसीपी सिंह किसान सिनेमा हॉल के प्रांगन में लोगों को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के समय कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button