
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चीड़वासा हेलीपैड के समीप भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ पैदल मार्ग से बचाव एवं राहत दलों की निगरानी में मंगलवार को 150 अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दलों की निगरानी में अब तक कुल 7,350 श्रद्धालुओं को भूस्खलन प्रभावित रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से रुकी केदारनाथ यात्रा को बहाल करने के लिए मार्ग पर जमा मलबे और पत्थरों को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की यहां जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार पूर्वाह्न सवा 10 बजे तक केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद लौट रहे 150 अन्य श्रद्धालुओं को चीड़वासा से सुरक्षित निकाल लिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 7,350 श्रद्धालुओं को बचाव दल सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे हैं। केंद्र ने बताया कि सोमवार शाम तक 7,200 तीर्थयात्रियों और 1,200 खच्चरों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से निकाला गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चीड़वासा हेलीपैड के समीप रविवार को बोल्डर, पत्थर और मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मी, लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा राहत बल के कर्मियों की निगरानी में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए श्रमिक मार्ग खोलने के काम में युद्धस्तर पर जुटे हैं। पुलिस ने बताया कि केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि रास्ते से मलबा पूरी तरह साफ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन के लिए आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। केदारनाथ दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालु रविवार से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रुके हुए हैं। इससे पहले, भूस्खलन के बाद पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग साफ करने में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिसकी वजह से तीर्थयात्रियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के दोनों तरफ विभिन्न पड़ावों पर रोक लिया गया था।
योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसान कल्याण, स्वच्छता और मंडियों में बेहतर व्यापारिक वातावरण विकसित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में मंडी परिषद द्वारा संचालित ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की सभी मंडी समितियों …
स्वच्छ पेयजल की जांच में उ.प्र. देश में दूसरे स्थान पर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में गांवों में फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता की जांच के मामले में उत्तर प्रदेश देश में …
योगी सरकार के प्रयासों से देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की प्रभावी नीतियों, वित्तीय प्रोत्साहन और संस्थागत सहयोग के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी …
रिसर्च और इनोवेशन में भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग एयरोस्पेस बढ़ाएंगे सहयोग
नयी दिल्ली । भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एयरोस्पेस, अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में दी गई। जेईसी की सह-अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, बेल्जियम के …
दिल्ली में पटाखों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, 1,073 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त
नयी दिल्ली दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर जिले में 10 प्राथमिकी दर्ज की हैं और कुल 1,073.426 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट के अनुसार, सबसे …
UP MLC Election की सफलता पर अखिलेश यादव गदगद, बोले- गिनती में पांच सीटें, लेकिन 50 जिलों में हारी BJP
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के नतीजों से बेहद गदगद हैं। पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी। अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि इन सीटों की संख्या भले पांच …
चक्रवात अर्नब की तबाही पर कांग्रेस का केंद्र से आग्रह, प्रभावित परिवारों के लिए की मांग
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चक्रवात अर्नब से हुई तबाही पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर राहत एवं पुनर्वास प्रयासों का नेतृत्व करे और सभी प्रभावित परिवारों को पीएम केयर कोष के जरिये समय पर सहायता सुनिश्चित करे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने …
लखनऊ में अमित शाह ने भरा जोश, बोले- सरकार और नेता नहीं, केवल कार्यकर्ता जिता सकता है चुनाव
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करीब 37 मिनट तक संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उनका पूरा संबोधन कार्यकर्ताओं के नाम रहा। उन्होंने कार्यकताओं को मालिक कहते हुए साफ कहा कि वही चुनाव जिता सकते …
दीपावली से पहले किसानों को PM Kisan Samman Nidhi का उपहार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की निधि; UP के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की …
‘यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो लागू कर देंगे UCC’, लखनऊ में अमित शाह का एलान
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह की देखरेख में अपने अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह …




