जापान के पीएम ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा- मेरे कार्यकाल का अभी एक साल का समय बाकी है और कई चुनौतियों को पूरा करना बाकी है। हालांकि, मैं नहीं चाहता कि मेरी सेहत की वजह से सरकार के कामकाज पर असर पड़े। इसलिए, मैंने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने ही दो बार 17 और 24 अगस्त अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही उनकी सेहत को लेकर जापान की मीडिया में चर्चा हो रही थी।

शिंजो ने इसी महीने प्रधानमंत्री के तौर पर 7 साल 6 महीने का समय पूरा किया है। आबे 2803 दिनों से इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं।

आंत से जुड़ी बीमारी

शिंजो को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इसी बीमारी की वजह से शिंजो को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज करके अपनी इस बीमारी को कंट्रोल में रखते हैं। पहले इस बीमारी के लिए सही इलाज मौजूद नहीं था। इस बीमारी में सही ढंग से खाना न खाने और तनाव लेने से स्थिति बिगड़ने की संभावना बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button