पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर चढ़ाए फूल, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । शिवम सिंह राणा । रामविलास पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कल ट्वीट कर कहा था, ‘दुख को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। देश में ऐसी खाली जगह बनी है जो शायद कभी भी न भर पाए। राम विलास पासवान का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और एक ऐसे शख्स को खो दिया जो हर गरीब से गरीब व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन की तरफ बढ़ाने के लिए बेहद जुनूनी थे।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने पासवान के 12 जनपथ स्थित घर जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम ने पासवान के बेटे चिराग पासवान को भी सांत्वना दी।

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी रहे पासवान के घर पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य गिरिराज सिंह, हर्षववर्धन, रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि पासवान का जाना समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button