रायबरेली में बारिश के चलते हुआ दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से महिला की मौत

रायबरेली। असद खान: यूपी के रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के बिबियापुर गांव में आज सुबह उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के अंदर सो रही एक महिला मलबे में दब गई जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गया है। ये सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी कृपाशंकर का गांव में ही पुराने समय का बना हुआ मकान था।पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुवार को सुबह अचानक से मकान ढह गया।

मकान में सो रही कृपाशंकर की पत्नी सुनीता मलबे की चपेट में आ गई। जब तक लोगो ने उसे मलबे से बाहर निकाला उसकी सांसे थम गई थी। जैसे ही ये सूचना ग्रमीणो को मिली गांव में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल मृतका के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। हादसे के कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button