दानापुर: हमारा सड़क, हमारा अधिकार, लड़कर लेंगे अपना अधिकार

दानापुर|पंकज राज|  “हमारा सड़क, हमारा अधिकार, लड़कर लेंगे अपना अधिकार” इसी नारे के साथ दानापुर के लोदीपुर-चांदमारी सड़क बचाओ आन्दोलन एवं ऑल इंडिया स्टुडेंट्स फेडरेशन के तत्वाधान में मंगलवार को छात्रों एवं ग्रामीणों के द्वारा ४८ घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया गया है। इस आन्दोलन के जरिये सेना के द्वारा बंद किया गए लोदीपुर-चांदमारी सड़क को खोलने के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार से अविलम्ब मांग की है। गौरतलब है की लॉक डाउन के समय से ही सेना के द्वारा लोदीपुर-चांदमारी बैरेक संख्या -१ के मार्ग को सेना के द्वारा कंटीले तारों से मार्ग को अवरुद्ध कर बंद कर दिया गया। जिससे इस मार्ग से होकर जाने वाले ग्रामीणों को ६-८ किलोमीटर का रास्ता तय लोदीपुर-चांदमारी गांव जाना पड़ रहा है जबकि इस मार्ग से जाने पर ३०० मीटर का रास्ता ही तय करना पड़ता था। भूख हड़ताल कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि मांगे नही माने जाने पर इससे भी उग्र आंदोलन किया जायेगा। वही इस बाबत पाटलिपुत्र के सांसद से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर रक्षा मंत्री से बात हुई है, जल्द ही रास्ता निकल आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button