राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार के द्वारा भूमि सर्वे की दी गई जानकारी

लौरिया: बिहार पश्चिम चंपारण जिला के लौरिया प्रखण्ड अंतर्गत, धोबनि धर्मपुर पंचायत में रविवार को सुबह ग्यारह बजे राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग पटना के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा में साठ सत्तर लोगों को भूमि सर्वे, नये नक्शे के निर्माण तथा पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खत्यान को नया रूप के तहत डिजिटल करने के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम सभा का संचालन सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बृजेश कुमार के द्वारा किया गया।

पत्रकार सरफराज अहमद को ग्राम सभा में पहुंचे लोगों के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के द्वारा यह बहुत हीं अच्छा काम करवाया जा रहा है। जिससे लोगों के हर प्रकार की भूमि संबंधी समस्याओं का निदान होगा।

ग्राम सभा में कनूनगो मनोरंजन सिंह, ज्ञानेश गुंजन झा, लिपिक अंकन कुमार, विकास कुमार सिंह, अमीन मोहम्मद अजीजुस्सान, अभिनंदन कुमार सिंह, अक्षय कुमार, चंदन कुमार सिंह, प्रेम कुमार शाह, धोबनि धर्मपुर पंचायत के उप मुखिया एकराम बेग उर्फ नेपाली, वार्ड एक सदस्य मदन हजरा, भावी मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद नेजामुद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button